भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नाम पे मेरे हामी भर थी पर हामी से जल गए लोग / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह  
 
|रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह  
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita‎}}
+
{{KKCatGhazal‎}}
 
<poem>
 
<poem>
 
नाम पे मेरे हामी भर थी पर हामी से जल गए लोग।
 
नाम पे मेरे हामी भर थी पर हामी से जल गए लोग।

01:40, 2 दिसम्बर 2009 का अवतरण

नाम पे मेरे हामी भर थी पर हामी से जल गए लोग।
काश! कि मैं बदनाम न होता बदनामी से जल गए लोग।।

बज़्मे-जहाँ भी उस अत तौब कोना-कोना छाने कौन।
मैं नाकाम थका बैठा था नाकामी से जल गए लोग।।

होती मुझमें ख़ूबी तो फिर ख़ूबी की मै सोचता ख़ैर।
ख़ामी-ख़ामी भर हूँ पर ख़ामी से जल गए लोग।।

ख़ासुलखास के चर्चे हर सू ख़ूब है यारो बज्मे आप।
ख़ासी ठंडी सीरत वाले इक आमी से जल गए लोग।।

कूए-बूता में जेरे अदालत सुबह 'शलभ' की पेशी थी।
मुंसिफ़ की क्या बात करो लो आसामी से जल गए लोग।।
 

रचनाकाल : 3 जनवरी 1983

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रविन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।