भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाम / कविता वाचक्नवी

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:58, 7 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''नाम''' जीव, जगत के संबंधों मे...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

{KKGlobal}}


नाम

जीव, जगत के संबंधों में
आडे़ नहीं नाम आते हैं
कर्म
कर्म के कर्मफलों में
आडे़ नहीं नाम आते हैं
आडे़ नहीं मुकुट आते हैं
प्रेम
प्रेम के संबंधों में
आडे़ नहीं नाम आते हैं

हमने रच झूठे, संसारी
मायावी
छिछले
छूँछे
बचकाने बहकावे कितने
यह झुठलाया
       आडे़ समय हमारे अपने
        किए हुए
       काम आते हैं
छल, छद्मों
आगे पीछे
कितने सुंदर
कितने भावन
शब्द लगाएँ
नहीं काम के

शब्दों का क्या
बहुत अधूरे
बहुत निरर्थक होते हैं ये
अच्छा-बुरा दुःख-सुख पूरा
नहीं कहेंगे
बाहर-बाहर के दिखलावे हैं ये सब तो
अंतर्मन में तो केवल
पदचापें जातीं, मौन
किसी की।