भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निराली छटा / प्रियंका गुप्ता

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:03, 28 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रियंका गुप्ता }} Category:बाल-कविताए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चन्दा चमके चम-चम-चम-चम
दिप-दिप करते तारे
अँधियार-_सी रातों में
लगते हैं ये प्यारे
दमक-दमककर सूरज दमके
बादल बरसे घन-घन
कड़क-कड़ककर बिजली चमके
हवा चले है सन-सन
प्रकृति की हर छटा निराली
हर रूप में भाती है
सुख-दुःख में तुम कभी न रुकना
ये हमको सिखलाती है ।