भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निशा मे सित हर्म्य में सुख नींद... / कालिदास

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:50, 20 जनवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=कालिदास |संग्रह=ऋतु संहार / कालिदास }} Category:संस्कृत न...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: कालिदास  » संग्रह: ऋतु संहार
»  निशा मे सित हर्म्य में सुख नींद...

निशा में सित हर्म्य में सुख नींद में सोई सुघरवर

योषिताओं के बदन को बार-बार निहार कातर

चन्द्रमा चिर काल तक, फिर रात्रिक्षय में मलिन होकर

लाज में पाण्डुर हुआ-सा है विलम जाता चकित उर

प्रिये ! आया ग्रीष्म खरतर !



मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: कालिदास  » संग्रह: ऋतु संहार
»  निशा मे सित हर्म्य में सुख नींद...


लूओं पर चढ घुमर घिरती धूलि रह रह हरहरा कर चण्ड रवि के ताप से धरती धधकती आर्त्र होकर प्रिय वियोग विदग्धमानस जो प्रवासी तप्त कातर असह लगता है उन्हें यह यातना का ताप दुष्कर प्रिये!आया ग्रीष्म खरतर!


मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: कालिदास  » संग्रह: ऋतु संहार
»  निशा मे सित हर्म्य में सुख नींद...

१०

तीव्र आतपतप्त व्याकुल आर्त्त हो महती तृषा से शुष्कतालू हरिण चंचल भागते हैं वेग धारे वनांतर में तोय का आभास होता दूर क्षण भर नील अन्जन सदृशनभ को वारि शंका में विगुर कर प्रिये!आया ग्रीष्म खरतर!