भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नींद में हो रही बारिश / यश मालवीय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=यश मालवीय }} {{KKCatNavgeet}} <poem> ख़्वाब सच हों, है हँसी हर चन…)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=यश मालवीय
 
|रचनाकार=यश मालवीय
}}
+
}}{{KKAnthologyVarsha}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>

19:01, 31 मार्च 2011 के समय का अवतरण

ख़्वाब सच हों, है हँसी हर चन्द कोशिश
नींद ही में हो रही है कहीं बारिश

रात, काली रात
उजली-सी पहाड़ी
खिलखिलाकर हँस रहा
मौसम अनाड़ी
बीच जंगल में कहीं पर
रुकी गाड़ी
जुगनुओं की जल रही बुझ रही माचिस

साँवले-से
रोशनी के हैं इशारे
हवा चलती
पेड़ होते हैं उघारे
घाटियों से ही
नदी का घर पुकारे
हर लहर शोला कि है हर लहर आतिश

लड़कियों से
झील-झरने खेत हारे
फूल अपनी पत्तियों को
आँख मारे
ओट में शरमा रहे हैं
गीत सारे
पढ़ रहे हैं सोबती का ’दिलो-दानिश’