भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीबू / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:59, 12 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>नीबू सुगंध के लिए भी सर्वप्रिय है। …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नीबू
सुगंध के लिए भी
सर्वप्रिय है।
भारत में जहाँ कहीं गाँव हैं
नीबू के पेड़ मिलेंगे।

नीबू का प्रयोग
नाना रूप में है
यह बरस भर मिलता है
जैसे लोग सुगंधित फूल
हाँथ में ले कर चलते हैं
वैसे ही नीबू को ले कर भी।

नीबू सुलभ और स्वादिष्ट
पेय है। भारतीय संस्कृति का
पोषक और प्रेरक है।