भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नीर भरी दुख की बदली / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 5: पंक्ति 5:

मैं नीर भरी दु:ख की बदली!

मैं नीर भरी दु:ख की बदली!

स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,

स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,

क्रन्दन में आहत विश्व हंसा,

क्रन्दन में आहत विश्व हंसा,

पंक्ति 10: पंक्ति 11:

पलकों में निर्झरिणी मचली!

पलकों में निर्झरिणी मचली!

मेरा पग पग संगीत भरा,

मेरा पग-पग संगीत भरा,

श्वासों में स्वप्न पराग झरा,

श्वासों में स्वप्न पराग झरा,

नभ के नव रंग बुनते दुकूल,

नभ के नव रंग बुनते दुकूल,

पंक्ति 28: पंक्ति 29:

मेरा न कभी अपना होना,

मेरा न कभी अपना होना,

परिचय इतना इतिहास यही

परिचय इतना इतिहास यही

उमड़ी

उमड़ी कल थी मिट आज चली!

कल थी मिट आज चली!

12:10, 23 जून 2010 का अवतरण

मैं नीर भरी दु:ख की बदली!

स्पंदन में चिर निस्पंद बसा,
क्रन्दन में आहत विश्व हंसा,
नयनों में दीपक से जलते,
पलकों में निर्झरिणी मचली!

मेरा पग-पग संगीत भरा,
श्वासों में स्वप्न पराग झरा,
नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
छाया में मलय बयार पली,

मैं क्षितिज भॄकुटि पर घिर धूमिल,
चिंता का भार बनी अविरल,
रज-कण पर जल-कण हो बरसी,
नव जीवन अंकुर बन निकली!

पथ को न मलिन करता आना,
पद चिन्ह न दे जाता जाना,
सुधि मेरे आगम की जग में,
सुख की सिहरन बन अंत खिली!

विस्तृत नभ का कोई कोना,
मेरा न कभी अपना होना,
परिचय इतना इतिहास यही
उमड़ी कल थी मिट आज चली!