भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पढ़ लिखकर बेकार कोई / हरिवंश प्रभात

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 7 नवम्बर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंश प्रभात |अनुवादक= |संग्रह=छ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पढ़ लिखकर बेकार कोई जब, बेचारा हो जाएगा।
गंगाजल का पानी भी तब तो खारा हो जाएगा।

लूट मची है देश में अपने, हम भी लूटें तुम भी लूटो,
ऐसे में क्या देश में कुछ वारा न्यारा हो जाएगा।

आरक्षण का मारा है जो हर रोज़ पलायन करता है,
क्षेत्रवाद से प्रताड़ित वह, टूटा तारा हो जाएगा।

धुंध जमी है आस पर सबकी, सत्ता से मायूसी है,
ऐसे एक दिन ध्वस्त चमकता, गलियारा हो जाएगा।

माँग रहा है देश हमारा, एक आन्दोलन और नया,
मुद्दा जो भी सामने आये, हल सारा हो जाएगा।

रोते रहने से अच्छा है हँसने की कोई बात करो,
गम का दरिया हँसी ख़ुशी से, एक फव्वारा हो जाएगा।

‘प्रभात’ आगे बढ़कर सोचो, बीती बात बिसारो भी,
अपना प्यारा देश है वरना, बनजारा हो जाएगा।