भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:13, 19 जुलाई 2015 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय', भारत के 'केन्द्रीय हिन्दी संस्थान' द्वारा प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार एक साहित्यिक पुरस्कार है। पुरस्कार भारतीय मूल के उन हिन्दी विद्वानों को दिया जाता है, जो विदेश में हिन्दी भाषा अथवा साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करते हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत तमिलनाडु के हिन्दी सेवी एवं विद्वान 'मोटूरि सत्यनारायण' के नाम पर 1989 में किया गया था।

यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति प्रदान करते हैं। प्रथम 'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार' 2002 में कनाडा के 'हरिशंकर आदेश' को प्रदान किया गया था। पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की राशि नकद दी जाती है। इसके साथ ही एक स्मृतिचिह्न, प्रशस्ति-पत्र और शॉल भी दिया जाता है।

अनुक्रम

पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार
क्रम नाम
वर्ष 2002
1 श्री हरिशंकर 'आदेश'
वर्ष 2003
2 श्री पी. जयरामन
वर्ष 2004
3 प्रो. यमुना काचरू
वर्ष 2005
4 श्री कृष्ण किशोर
वर्ष 2006
5 श्रीमती प्रेमलता वर्मा
वर्ष 2007
6 श्रीमती उषा प्रियम्वदा (अमेरिका)
वर्ष 2012
7 श्रीमती पूर्णिमा वर्मन(शरजाह)