भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परदेश जा के परदेशिया / आनंद बख़्शी

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 28 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद बख़्शी }} {{KKCatGeet}} <poem> परदेस जा के प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
परदेस जा के परदेसिया भूल न जाना पिया
परदेस जा के परदेसिया भूल न जाना पिया
तन-मन किसी ने तुझे अर्पण किया
परदेस जा के ...

इक तेरी ख़ुशी के कारण
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
हँस के जुदाई का ज़हर पिया
परदेस जा के ...

दिल में तेरा प्यार बसाया दिल को जैसे रोग लगाया
सारी उमर का दर्द लिया
परदेस जा के ...

कब जाओगे कब आओगे कब आओगे कब जाओगे
इतने दिन है कौन जिया
परदेस जा के ...