भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहचान / तस्लीमा नसरीन

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:58, 23 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=तसलीमा नसरीन }} Category:बांगला <poem> ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: तसलीमा नसरीन  » पहचान

उसे मैं जितना पुरुष समझती थी
उतना वह है नहीं,
आधा नपुंसक है वह
आधा पुरुष।

जीवन बीत जाता है
आदमी के साथ सोते-बैठते
कितना जान पाते हैं आदमी की असलियत?
इतने दिनों से जैसा सोचा था
ठीक-ठीक जितना समझा था
वैसा वह कुछ भी नहीं,
दर‍असल जिसे पहचानती हूँ सबसे ज़्यादा
उसे ही बिल्कुल नहीं जानती।

जितना मैं उसे समझती थी इन्सान
उतना नहीं है वह
आधा जानवर है वह
आहा आदमी।


मूल बांग्ला से अनुवाद : मुनमुन सरकार