भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पहला दिन मेरे आषाढ़ का (कविता) / नईम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
छो (पहला दिन मेरे आषाढ़ का (नवगीत) का नाम बदलकर पहला दिन मेरे आषाढ़ का (कविता) / नईम कर दिया गया है) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:28, 8 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
पहला दिन मेरे आषाढ़ का
सूखे का हुआ कभी
कभी हुआ बाढ़ का
पहला दिन मेरे आषाढ़ का
नीले आकाश धूल-धुएँ भरे,
दिरकी छाती, रोए घाव हरे;
टूटे या लगे रहे
कहकर भी नहीं कहे-
पीला पत्ता जैसे झाड़ का
बूँदाबाँदी का क्षण उमस भरा,
सूनी माँगें, विधवा वसुंधरा;
एकाकी भरमाता,
छाया से कतराता-
मरुथल में गाछ एक ताड़ का;
पाटों का पता नहीं डूब गए,
घाटों का पता नहीं ऊब गए,
क्या होगा तन का,
इस मटमैले मन का-
क्या होगा विष दुखती दाढ़ का
पहला दिन मेरे आषाढ़ का?