भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहेलियाँ / अमीर खुसरो

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:24, 11 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमीर खुसरो }} १.<br> तरवर से इक तिरिया उतरी उसने बहुत रिझा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

१.
तरवर से इक तिरिया उतरी उसने बहुत रिझाया
बाप का उससे नाम जो पूछा आधा नाम बताया
आधा नाम पिता पर प्यारा बूझ पहेली मोरी
अमीर ख़ुसरो यूँ कहेम अपना नाम नबोली

उत्तर—निम्बोली

२.
फ़ारसी बोली आईना,
तुर्की सोच न पाईना
हिन्दी बोलते आरसी,
आए मुँह देखे जो उसे बताए

उत्तर—दर्पण

३.
बीसों का सर काट लिया
ना मारा ना ख़ून किया

उत्तर—नाखून