भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पात पुरातन लेकर / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 21 जनवरी 2011 का अवतरण ("पात पुरातन लेकर / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पात पुरातन लेकर
पतझर चला गया
प्रिय बसंत अब आया
दंड-देहधारी विटपों का
दल किसलय से हरसाया।
फूला,
महका,
लोक-तंत्र को भाया।
कविता-कोकिल ने
छंदों में गाया।

रचनाकाल: ०३-०२-१९९१