भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पानी बरसेगा / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(वर्तनी सुधार)
(वर्तनी सुधार)
 
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
 
पानी देंगे
 
पानी देंगे
 
तब आएँगे।
 
तब आएँगे।
 
  
 
::::: अभी समय
 
::::: अभी समय

05:17, 7 जुलाई 2011 के समय का अवतरण

पानी बरसेगा


सुनती हूँ - "पानी बरसेगा"
जंगल, नगर, ताल प्यासे हैं
मुरझाया पेड़ों का बाना।
इतने दिन का नागा करती
वर्षा की पायल की आहट
सुनने को पत्थर आकुल हैं
लोहा सारा गला हुआ है
उसको पानी में ढलना है,
सलवट-सलवट कटा हुआ
पैरों के नीचे
पृथ्वी का आँचल पुकारता
पानी....पानी....पानी....पानी....।

बादल अपने नियत समय पर
इसको
उसको
सबको
उनको
पानी देंगे
तब आएँगे।

अभी समय
नहीं आया है।

सुनती हूँ -
पानी बरसेगा.....।