भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पूजा का अंत / दिनेश श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{KKGlobal}}
+
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=दिनेश श्रीवास्तव
 
|रचनाकार=दिनेश श्रीवास्तव

14:16, 13 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

मैं राख में सने हाथ लिए
अपनी दुखती कमर
जूठे बर्तनों पर झुकाये
सोचती रही, सोचती रही
कि
अबकी बार पूजा में माँ को
क्या चढ़ाऊँगी ?

राख ?
अपनी कमर का शाश्वत दर्द ?
सनातनी दारिद्र्य ?
या फिर विरासत में मिला,
दुर्भाग्यों का अक्षय पात्र?

पर बर्तन घिसते घिसते
पूजा बीत गयी
और मेरी सारी चीजें
फिर मेरे पास ही रह गयीं !