भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रणय का आह्वान / शंकरलाल द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंकरलाल द्विवेदी |संग्रह= }} {{KKCatKavita}}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
(१)
 
(१)
 
मूक यौवन का निठुर उभार,
 
मूक यौवन का निठुर उभार,
वेदना-सा, बन कर साकार,
+
वेदना-सा, बन कर साकार।
 
हिला देता मानस के कोर,
 
हिला देता मानस के कोर,
प्राण छू जाते, दुःख  के छोर
+
प्राण छू जाते, दुःख  के छोर।।
 
(२)
 
(२)
 
निविड़ साँसों का यह उत्ताप,
 
निविड़ साँसों का यह उत्ताप,
उठा लाता सपनों के पाप,
+
उठा लाता सपनों के पाप।
 
हृदय का स्पन्दन कर चीत्कार-
 
हृदय का स्पन्दन कर चीत्कार-
साँप-सा भरता है फूत्कार
+
साँप-सा भरता है फूत्कार।।
 
(३)
 
(३)
 
गुलाबी स्मृति के ये तार-
 
गुलाबी स्मृति के ये तार-
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
 
किसी का अनचाहा विश्वास-।।
 
किसी का अनचाहा विश्वास-।।
 
(४)
 
(४)
विदा कर देते, नीरव मान,
+
विदा कर देते  नीरव मान,
बबूलों-सा बन कर अनजान,
+
बबूलों-सा बन कर अनजान।
सौंप विस्मृति के कर में प्यास,
+
सौंप विस्मृति के कर में प्यास-
 
प्रणय का करते हैं आह्वान।।
 
प्रणय का करते हैं आह्वान।।
 
(५)
 
(५)
पंक्ति 34: पंक्ति 34:
 
(६)
 
(६)
 
कि जैसे बालारुण के चरण-
 
कि जैसे बालारुण के चरण-
नयन से यों मिल जाते हैं-
+
नयन से यों मिल जाते हैं।
 
जलज के उर में भर आनंद,
 
जलज के उर में भर आनंद,
 
मधुप का मन बहलाते हैं।।
 
मधुप का मन बहलाते हैं।।
 
-२१ मार्च, १९६२
 
-२१ मार्च, १९६२
 
</poem>
 
</poem>

18:56, 24 नवम्बर 2020 के समय का अवतरण

प्रणय का आह्वान
(१)
मूक यौवन का निठुर उभार,
वेदना-सा, बन कर साकार।
हिला देता मानस के कोर,
प्राण छू जाते, दुःख के छोर।।
(२)
निविड़ साँसों का यह उत्ताप,
उठा लाता सपनों के पाप।
हृदय का स्पन्दन कर चीत्कार-
साँप-सा भरता है फूत्कार।।
(३)
गुलाबी स्मृति के ये तार-
वहन कर पाते क्या मृदुभार?
स्वप्न के लोक, प्रणय की आस,
किसी का अनचाहा विश्वास-।।
(४)
विदा कर देते नीरव मान,
बबूलों-सा बन कर अनजान।
सौंप विस्मृति के कर में प्यास-
प्रणय का करते हैं आह्वान।।
(५)
मात्र, दो-क्षण तक भर उच्छ्वास,
स्वर्ण-सी बाँहों का सुखहार-
गले में डाल, इन्दु पर हास,
नयन में ढुलका, उर का प्यार-।।
(६)
कि जैसे बालारुण के चरण-
नयन से यों मिल जाते हैं।
जलज के उर में भर आनंद,
मधुप का मन बहलाते हैं।।
-२१ मार्च, १९६२