भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रतीक्षा / महेश चंद्र पुनेठा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:51, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश चंद्र पुनेठा |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> जड़ नहीं म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जड़ नहीं
मृत नहीं
ठूँठ नहीं हैं ये

जाड़ों के पत्र-विहीन वृक्ष-से हैं ये
बसन्ती हवा की
प्रतीक्षा भर है इन्हें

फिर देखो
किस उत्साह से लद-फद जाते हैं ये
देखते ही देखते बदल जाएगा सारा संसार