Last modified on 13 अप्रैल 2011, at 19:39

प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम / भजन

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:39, 13 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम ।
राम राम राम श्री राम राम राम ॥

पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम ।
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम ॥

परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम ।
निराधार को आधार एक राम नाम ॥

संत हृदय सदा बसत एक राम नाम ।
परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम ॥

महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम ।
राम राम राम श्री राम राम राम ॥

मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम ।
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम ॥