भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फ़र्क / रघुवीर सहाय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:08, 7 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रघुवीर सहाय |अनुवादक= |संग्रह=एक स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अठारह बरस कि लड़की से यह कहना कि तुम बेवक़ूफ़ हो
उसको रिझाना है
पर अड़तीस साल की औरत से यही कहना
उसे दुत्कारना है —
पर तुम यही कहते रहे हो !

स्त्री की उम्र इस तरह
इज़्ज़त से शुरू करके अपमान की ओर बढ़ने को बाध्य है I