भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फिर-फिर वही धुन लेकर यों किसने पुकारा है! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=कुछ और गुलाब / गुलाब खंड…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
फिर-फिर वही धुन लेकर यों किसने पुकारा है! | फिर-फिर वही धुन लेकर यों किसने पुकारा है! | ||
− | + | लगता है उन आँखों में रुकने का इशारा है | |
यादें ही गनीमत हैं इन प्यार की राहों में | यादें ही गनीमत हैं इन प्यार की राहों में |
02:26, 2 जुलाई 2011 का अवतरण
फिर-फिर वही धुन लेकर यों किसने पुकारा है!
लगता है उन आँखों में रुकने का इशारा है
यादें ही गनीमत हैं इन प्यार की राहों में
बिछडे हुए साथी से मिलना न दुबारा है
हम चलाते हैं, तुम पार लगा देना
यह काम हमारा था, वह काम तुम्हारा है
क्या प्यार को समझे हम, क्या रूप को देखें हम
एक जान हमारी है, एक जान से प्यारा है
उलझा था कभी इसमें आँचल तो गुलाब! उनका
अब डाल का काँटा ही जीने का सहारा है