भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फिर बढ़ाना द्वार पर पाबंदियां /वीरेन्द्र खरे अकेला" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |संग्रह=शेष बची चौथाई रा…)
 
 
पंक्ति 13: पंक्ति 13:
 
<poem>  
 
<poem>  
 
फिर बढ़ाना द्वार पे पाबंदियाँ
 
फिर बढ़ाना द्वार पे पाबंदियाँ
पहले बनवा लो ये टूटी खिड़कियाँ
+
पहले सुधरा लो ये टूटी खिड़कियाँ
 
   
 
   
 
दौड़ने के गुर सिखाए किसलिए  
 
दौड़ने के गुर सिखाए किसलिए  

20:41, 3 फ़रवरी 2012 के समय का अवतरण

 
फिर बढ़ाना द्वार पे पाबंदियाँ
पहले सुधरा लो ये टूटी खिड़कियाँ
 
दौड़ने के गुर सिखाए किसलिए
पाँव में गर डालनी थीं बेड़ियाँ
 
वक़्त पर बिजली तो अक्सर ही गई
काम आईं घासलेटी डिब्बियाँ
 
देखकर मुझको ख़ुशी के मूड में
चढ़ गईं ज़ालिम समय की त्यौरियाँ
 
प्रार्थना करिए दरख़्तों के लिए
हैं सक्रिय छैनी, हथौड़े, आरियाँ
 
यार तू भी दूध का धोया कहाँ
हैं अगर मुझमें बहुत सी ख़ामियाँ
 
इस महीने सारा वेतन खा गए
बच्चों के बस्ते, किताबें, कॉपियाँ
 
बिन तुम्हारे ज़िन्दगी बीती है यूँ
ज्यौं फटे कंबल में बीतें सर्दियाँ