भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फुटकर शेर / फ़ानी बदायूनी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अल्लाह रे एतमादे-मुहब्बत<ref>प्रेम विश्वास</ref> कि आज तक।

हर दर्द की दवा है वोह अच्छा किये बगैर॥


निगाहें ढूँढ़ती हैं दोस्तों को और नहीं पाती।

नज़र उठती है जब जिस दोस्त पर पड़ती है दुश्मन पर॥


न इब्तदा की ख़बर है न इन्तहा मालूम।

रहा यह वहम कि हम हैं, सो वोह भी क्या मालूम?

यह ज़िन्दगी की है रूदादे-मुख़्तसिर<ref> संक्षिप्त कहानी</ref> ‘फ़ानी’!

वजूदे-दर्दे-मुसल्लिम,<ref>दर्द पूर्ण रूपेण है</ref> इलाज ना मालूम॥


किस ज़ाम में है ऐ रहरवेग़म!<ref>ग़म की राह पर चलने वाले</ref> धोके में न आना मंज़िल के।

यह राह बहुत कुछ छानी है, इस राह में मंज़िल कोई नहीं॥


शब्दार्थ
<references/>