भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फुनगियों तक बेल / हरीश निगम

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:24, 18 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरीश निगम }} <poem> फुनगियों तक बेल चढ़ आई! बादलों को ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फुनगियों तक
बेल चढ़ आई!

बादलों को
टेरती
होती सिंदूरी
देह सौगंधों हरी
मन की मयूरी

इंद्रधनु के
पत्र पढ़ आई!

दूब-अक्षत
फूल खुशबू
धूप गाती
सप्तपदियाँ घोलती
पायल बजाती

नेह के
सौ बिंब गढ़ आई!