भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फूल खिले / नवल शुक्ल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवल शुक्ल |संग्रह=दसों दिशाओं में / नवल शुक्ल }} <P...)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:38, 2 जनवरी 2009 के समय का अवतरण

फूल खिले, खिले फूल
धान फूल
कोदो फूल, मक्का फूल
कुटकी फूल खिले।

फूल खिले, खिले फूल
गोभी फूल, परवल फूल
करेला, बरबटी
कुम्हड़, लौकी, खेक्सा
मिर्ची फूल खिले।

फुळ खिले, खिले फूल
खीरा फूल
तोरई फूल
महुआ फूल खिले
ऎसी हो बारिश
ख़ूब फूल खिलें।