भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फूल हैं अग्नि के खिले हर सू / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:40, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फूल हैं अग्नि के खिले हर सू।
रौशनी की महक बहे हर सू।

यूँ बिछे आज आइने हर सू।
आसमाँ सी ज़मीं दिखे हर सू।
 
लौट कर मायके से वो आये,
दीप ख़ुशियों के जल उठे हर सू।

वो दबे पाँव आज आये हैं,
एक आहट सी दिल सुने हर सू।

दूसरों के तले उजाला कर,
ये अँधेरा भी अब मिटे हर सू।

नाम दीपक का हो रहा ‘सज्जन’,
तन मगर तेल का जले हर सू।