भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बगिया में आई बहार है / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:14, 12 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जग कर देखो लालन मेरे
बगिया में आई बहार है
झर झर झरता हर सिंगार है
शोभा इसकी तो अपार

पाँच पंखड़ी वाले फूल
श्वेत रंग के नन्हें फूल
लाल डंठलों वाले फूल
झर झर झरते नन्हें फूल

खिलते हैं ये रात को लेकिन
प्रात: ही झर जाते फूल
करते है प्रणाम सूरज को
धरती पर बिछ जाते फूल

चलो चलो बगिया में चलकर
देखो कितने सुन्दर फूल
चाहो तो अंजलि में लाकर
आँगन में बिखरा दो फूल