भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बदलाव चाहते हैं तो बदलाव कीजिये / आनंद कुमार द्विवेदी

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:48, 17 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काबा भी खूब जाइए काशी भी जाइए
पहले दिलों में प्यार के दीपक जलाइए

आँखों को नम न कीजिये यूँ बात बात पर
दुनिया के ग़म के देखिये कुछ मुस्कराइए

फौरन से पेश्तर सुकून दिल को मिलेगा
बच्चों के साथ खेलिए उनको हंसाइये

महफ़िल में दिल का दर्द बयाँ कर चुकें हों तो
फ़ाका-क़शों की बात भी थोड़ी चलाइये

सत्संग से मिलाद से कुछ वक़्त बचे तो
दो पल की किसी गरीब का बच्चा पढ़ाइये

बदलाव चाहते हैं तो बदलाव कीजिये
नाहक न यहाँ मुल्क की कमियां गिनाइये

‘आनंद’ वहीं है जहाँ दुनिया में दर्द है
अपने को इस तरह से अलम का बनाइये