भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बद्रीनाथ वन्दना / यमुना प्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:35, 13 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= यमुना प्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम' |...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जयतु-जयतु बद्री विशाल -लघु स्वरुप अद्रि भुआल
सीस स्वर्णिम मुकुट सोहत, गंध अंकित तिलक भाल

कर्ण कुंडल पुहुप गुम्फित - कंठ तुलसी लसत माल
पीट अम्बर कटि विराजत - करत विद्युत् केलि वाल

पद्म आसन तपसि मुद्रा - स्याम तन लखि कटत जाल
परम पूजित नर नारायण - दिव्य दरसन दृग दयाल

निगम नारद गात उद्धव - गरुण काटत कोटि काल
अलक नंदा करत आनँद - सलिल शीतल मनु हिमाल

तप्त तीरथ हरत पापन - पितृ तारत विधि कपाल
'प्रीतम' सु कवि बद्रीश अघ हर - परम प्रिय प्रभु प्रणतिपाल