भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बरसों हे अंबर के दानी/ गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(पृष्ठ से सम्पूर्ण विषयवस्तु हटा रहा है)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल
 
|संग्रह=हम तो गाकर मुक्त हुए / गुलाब खंडेलवाल
 
}}
 
[[Category:गीत]]
 
<poem>
 
  
बरसों हे अंबर के दानी
 
तुम बरसो तो जीवन बरसे, सरसें तरसे प्राणी
 
 
उथलें ताल, नदी-नद उमड़ें, टपकें छप्पर-छानी
 
सूखे पेड़ हरे हों फिर से, पाकर नयी जवानी
 
 
तोरण-बंदनवार सजाकर भूमि करे अगवानी
 
मन भीजे, घर-आँगन भीजे, भीजे चूनर धानी
 
 
कभी लुटाते आओ मोती, कभी बहाते पानी
 
कभी बरस लो आँसू बनकर, रोये राधा रानी
 
 
नाचा किया मोर जंगल में, प्रीति किसीने जानी!
 
अब जानी जब घर-घर गूँजी 'पिहू-पिहू' की वाणी
 
 
झूम-झूम, झुक-झुककर बरसो, ख़ूब करो मनमानी
 
फिर लहरों पर चले उछलती, मेरी नाव पुरानी
 
 
बरसों हे अंबर के दानी!
 
तुम बरसो तो जीवन बरसे, सरसें तरसे प्राणी
 
<poem>
 

03:32, 22 जुलाई 2011 के समय का अवतरण