भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बर्थ पर लेट के हम सो गये आसानी से / ‘अना’ क़ासमी

Kavita Kosh से
वीरेन्द्र खरे अकेला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:48, 12 मई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='अना' क़ासमी |संग्रह=मीठी सी चुभन/ '...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बर्थ पर लेट के हम सो गये आसानी से
फ़ायदा कुछ तो हुआ बे सरो सामानी से
     
माँ ने स्कूल को जाती हुई बेटी से कहा
तेरी बिंदिया न गिरे देखना पेशानी<ref> माता </ref> से

मुफ़्त में नेकियाँ मिलती थीं शजर<ref> पेड </ref> था घर में
अब हैं महरूम3 परिंदों की भी मेहमानी से

मैं वही हूँ के मिरी क़द्र न जानी तुमने
अब खड़े देखते क्या हो मुझे हैरानी से

इसमें राँझाओं की नालायक़ियों का क्या है
इश्क़ ज़िंदा है तो बस हुस्न की क़ुर्बानी से

कोई दानाई यहाँ काम नहीं आती ’अना’
शेर कुछ अच्छे निकल आते हैं नादानी से



शब्दार्थ
<references/>