भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बस इक ख़ता मुसलसल सज़ा अभी तक है / रईस सिद्दीक़ी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रईस सिद्दीक़ी |संग्रह= }} <poem> बस इक ख...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
बस इक ख़ता मुसलसल सज़ा अभी तक है | बस इक ख़ता मुसलसल सज़ा अभी तक है |
08:27, 29 मार्च 2014 के समय का अवतरण
बस इक ख़ता मुसलसल सज़ा अभी तक है
मिरे ख़िलाफ़ मिरा आईना अभी तक है
सभी चराग़ अंधेरों से मिल गए लेकिन
हरीफ़-ए-मौज-ए-हवा इक दिया अभी तक है
मिटा सके न उसे हादसों के दरिया भी
वो एक नाम जो दिल पर लिखा अभी तक है
गिरी है मेरी दस्तार ग़म हुआ लेकिन
ये शुक्र करता हूँ बंद-ए-क़बा अभी तक है
नज़र उठा के कहा मय-कदे में साक़ी ने
वो कौन है जो यहाँ पारसा अभी तक है
न जाने कौन से सदमों का शोर था इस में
गुज़र चुका वो इधर से सदा अभी तक है