भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बहकी हुई है चाल, कोई देखता न हो / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
<poem> | <poem> | ||
− | बहकी हुई चाल, कोई देखता न हो | + | बहकी हुई है चाल, कोई देखता न हो |
ऐसा हमारा हाल, कोई देखता न हो | ऐसा हमारा हाल, कोई देखता न हो | ||
04:25, 4 जुलाई 2011 का अवतरण
बहकी हुई है चाल, कोई देखता न हो
ऐसा हमारा हाल, कोई देखता न हो
हम चाहते हैं प्यार तेरा देख ले दुनिया
यह भी है पर ख़याल, कोई देखता न हो
क्या तू न ख़ुद को भी था दिखाने को बेक़रार
तब क्यों है यह सवाल, 'कोई देखता न हो'!
दम भर कहीं नज़र जो उलझ ही गयी तो क्या!
दिल को ज़रा सँभाल, कोई देखता न हो
क्यों फूल रहा आप ही अपने में तू, गुलाब!
जब तेरा यह कमाल कोई देखता न हो