भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग ४" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (बादल राग / भाग ४ / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" का नाम बदलकर बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भा)
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
 
|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
 +
|संग्रह=अपरा / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"
 
}}
 
}}
 
[[Category:लम्बी कविता]]
 
[[Category:लम्बी कविता]]
  
[[बादल राग / भाग ३ / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"|<< पिछला भाग]]
+
[[बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग ३|<< पिछला भाग]]
  
  
पंक्ति 42: पंक्ति 43:
  
  
[[बादल राग / भाग ५ / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"|अगला भाग >>]]
+
[[बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग ५|अगला भाग >>]]

23:52, 3 फ़रवरी 2010 का अवतरण

<< पिछला भाग


उमड़ सृष्टि के अन्तहीन अम्बर से,
घर से क्रीड़ारत बालक-से,
ऐ अनन्त के चंचल शिशु सुकुमार !
स्तब्ध गगन को करते हो तुम पार  !
अन्धकार-- घन अन्धकार ही
क्रीड़ा का आगार।
चौंक चमक छिप जाती विद्युत
तडिद्दाम अभिराम,
तुम्हारे कुंचित केशों में
अधीर विक्षुब्ध ताल पर
एक इमन का-सा अति मुग्ध विराम।
वर्ण रश्मियों-से कितने ही
छा जाते हैं मुख पर--
जग के अंतस्थल से उमड़
नयन पलकों पर छाये सुख पर;
रंग अपार
किरण तूलिकाओं से अंकित
इन्द्रधनुष के सप्तक, तार; --
व्योम और जगती के राग उदार
मध्यदेश में, गुडाकेश !
गाते हो वारम्वार।
मुक्त ! तुम्हारे मुक्त कण्ठ में
स्वरारोह, अवरोह, विघात,
मधुर मन्द्र, उठ पुनः पुनः ध्वनि
छा लेती है गगन, श्याम कानन,
सुरभित उद्यान,
झर-झर-रव भूधर का मधुर प्रपात।
वधिर विश्व के कानों में
भरते हो अपना राग,
मुक्त शिशु पुनः पुनः एक ही राग अनुराग।

(कविता संग्रह, "परिमल" से)


अगला भाग >>