भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बाहर योगाभ्यास रे जोगी / पवनेन्द्र पवन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=पवनेन्द्र पवन }} Category:ग़ज़ल <poem> बाहर योगाभ्यास …) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
<poem> | <poem> | ||
− | बाहर योगाभ्यास | + | बाहर योगाभ्यास रे जोगी |
− | + | ||
भीतर भोग-विलास रे जोगी | भीतर भोग-विलास रे जोगी | ||
13:49, 15 मई 2010 के समय का अवतरण
बाहर योगाभ्यास रे जोगी
भीतर भोग-विलास रे जोगी
रात सुरा यौवन की महफ़िल
दिन को है उपवास रे जोगी
घर में चूल्हे-सी , जंगल में
दावानल-सी प्यास रे जोगी
सन्यासी के भेस में निकला
इन्द्रियों का दास रे जोगी
झोंपड़ छोड़ महल में रहना
ये कैसा सन्यास रे जोगी
मर्यादा को बंधन समझा
घर को कारावास रे जोगी
लोग हैं जितने ख़ास वतन में
उन सब का तू ख़ास रे जोगी
घर सूना कर ख़ूब रचाता
वृंदावन में रास रे जोगी
जब सुविधाएँ पास हों सारी
सब ऋतुएँ मधुमास रे जोगी
दूर ‘पवन’ को अब भी दिल्ली
तेरे बिल्कुल पास रे जोगी