भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिंदु एक / मुदित श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:19, 12 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुदित श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी मात्रा में चाहिए होता है दुःख?
और क्या होती है
दुःख की लंबाई-चौड़ाई
आयतन, घनत्व और क्षेत्रफल?
परिधि, व्यास
और कितना बड़ा हो सकता है
दुःख का वृत्त?
बिंदु की परिभाषा जानते हो?
बिंदु वह वृत्त है
जिसकी कोई त्रिज्या नहीं!
प्रेम एक बिंदु है!