भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बिखरे हुए / आशुतोष सिंह 'साक्षी'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:40, 31 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष सिंह 'साक्षी' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन के पन्ने सभी बिख़रे हुए।
अदृश्य बेड़ियों से हैं हम जकड़े हुए॥

तोड़कर बेड़ी को हो जाता मुक्त।
मगर अपने लोग ही हैं पकड़े हुए॥

है अपना वजूद दूसरों के हाथ में।
दिल के अरमानों के भी टुकड़े हुए॥

मुस्कुराहटों को चेहरे पर लादे।
हैं सब के चेहरे मगर उतरे हुए॥

हर दिन एक संशय लिए आता।
हैं विश्वास के चमन उजड़े हुए॥