भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बोलो बच्चो ! / महेश कटारे सुगम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश कटारे सुगम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:03, 5 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण
बोलो बच्चो, तुम्हें गाय क्यों भाती है?
हमको मीठा-मीठा दूध पिलाती है।
बोलो तारागण क्यों अच्छे लगते हैं?
वे सब आपस में हिल-मिलकर रहते हैं।
बोलो सूरज क्यों इतना गरमाता है?
अन्धकार पर उसको गुस्सा आता है।
बोलो मुर्गा क्यों प्रातः चिल्लाता है?
सबको जगने का सन्देश सुनाता है।
बोलो भला, चाँद क्यों घटता-बढ़ता है?
परिवर्तन की बात खुलासा करता है।
बोलो जंगल हरे-भरे क्यों रहते हैं?
मन ही मन वे नहीं किसी से जलते हैं।