भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूँ / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:36, 1 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRchna |रचनाकार=शिवदीन राम जोशी | }} {{KKCatKavitt}} <poem> नित्त ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचा:KKRchna

नित्त ध्यान धरूं चित्त से हित से, उर गोविन्द के गुण गाया करूँ |
वृंदावन धाम में श्याम सखा, मन ही मन में हरषाया करूँ |
नन्द यशोमती गुवालन को, शिवदीन यूं भाग्य सराया करूँ |
श्री राधिका कृष्ण ही कृष्ण रटू, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूँ |
   
संतन मीत से प्रीत करूँ, उर में अति प्रेम जगाया करूँ |
ब्रज में यमुना तट जाकर के, वहीँ घाट पे ठाठ से न्हाया करूँ |
श्रीराधिका कृष्ण को नित्त ही ये,येहीं छंद सवैया सुनाया करूँ |
शिवदीन रटू नट नागर को, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |

ब्रज बालन में वे गुवालन में, बन कुंजन में नित जाया करूं |
गाय चरें जहें कानन में, हरि के संग गाय चराया करूं |
पाकर मौका मैं राधिका को, वह कृष्ण को हाल सुनाया करूं |
शिवदीन यकीन भयो उर में, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |

नन्द यशोदा के आँगन में, जहें खेलत कृष्ण मैं जाया करूं |
गुवाल सखा संग में मिल के, कछु गान सुनो कछु गाया करूं |
माखन रोटी कन्हैया जी पावत, जूँठ उठाय मैं पाया करूं |
शिवदीन करूं विनती सुनलो, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |