भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं / शिवदीन राम जोशी

Kavita Kosh से
Kailash Pareek (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:56, 3 सितम्बर 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नित्त ध्यान धरूं चित्त से हित से, उर गोविन्द के गुण गया करूं |
वृन्दावन धाम में श्याम सखा, मन हीं मन में हरषाया करूं |
नन्द यशोमती गुवालन को, शिवदीन यूं भाग्य सराया करूं |
श्रीराधिका कृष्ण ही कृष्ण रटूं, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |

संतन मीत से प्रीत करूं, उर में अति प्रेम जगाया करूं |
ब्रज में यमुना तट जाकर के, वहीँ घाट पे ठाठ से न्हाया करूं |
श्रीराधिका कृष्ण को नित्त ही ये, येही छंद सवैया सुनाया करूं |
शिवदीन रटू नट नगर को, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |

ब्रिज बालन में वे गुवालन में, बन कुंजन में नित्त जाया करूं |
गाय चरें जहें कानन में,हरि के संग गाय चराया करूं |
पाकर मौका मैं राधिका को, वह कृष्ण को हाल सुनाया करूं |
शिवदीन यकीन भयो उर में, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |

नन्द यशोदा के आँगन में, जहें खेलत कृष्ण मैं जाया करूं |
गुवाल सखा संग में मिलके, कछु गान सुनो कछु गाया करूं |
माखन रोटी कन्हैया जी पावत, झूठ उठाय मैं पाया करूं |
शिवदीन करूं विनती सुनलो, ब्रज की रज शीश चढ़ाया करूं |