भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भई है निहाल नृपलाला को देखि सीया एक टक लाई रही प्रेम रस भीना है / महेन्द्र मिश्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 भई है निहाल नृपलाला को देखि सीया एक टक लाई रही प्रेम रस भीना है।
चित्र-सी खरी है रूप हृदय में धरी है पै सोच में परी है प्रण याद सब कीना है।
ललकी लला को धरने को उर चाहते है लोक लाज के सिंगार नीचे सिर कीना है।
द्विज महेन्द्र अति अनंद देख के मुखार बिन्द सीया सोने की अंगूठी राम साँवरो नगीना है।