भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भीतर का सच / सुदर्शन वशिष्ठ

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:29, 23 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=सिंदूरी साँझ और ख़ामोश ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बाहर नहीं आता
भीतर का सच
बहुत कठिन है
सच-सच कहना
जैसे कठिन है
सब कुछ सहना
गुनगुनाते भी रहना
सिसकना और
मुस्कुराते भी रहना
जमा हुआ दिखना
बहते भी रहना
चुप रहना
कहते हुए भी रहना
संग-संग रहना और
दूर-दूर रहना।

मन ही मन
कई कुछ कहना
बाहर से बस
चुपचाप रहना।