भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भूख चली पीहर / अवनीश त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
 
तल्खियों वाले मौसम
 
तल्खियों वाले मौसम
 
हैं,बरसात नहीं
 
हैं,बरसात नहीं
 +
 
आँख मिचौली
 
आँख मिचौली
 
करते करते
 
करते करते
पंक्ति 26: पंक्ति 27:
 
थोड़ा दर्द समझती
 
थोड़ा दर्द समझती
 
ऐसी रात नहीं
 
ऐसी रात नहीं
 +
 
शून्य क्षितिज के
 
शून्य क्षितिज के
 
अर्थ लगाते
 
अर्थ लगाते
पंक्ति 37: पंक्ति 39:
 
सूखे खेतों से कहती है
 
सूखे खेतों से कहती है
 
अब खैरात नहीं
 
अब खैरात नहीं
 +
 
दीवारों के
 
दीवारों के
 
कान हो गए
 
कान हो गए

00:06, 7 मई 2018 के समय का अवतरण

सूनी आँखों में
सपनों की
अब सौगात नहीं
चीख,
तल्खियों वाले मौसम
हैं,बरसात नहीं

आँख मिचौली
करते करते
जीवन बीत गया
सुख-दुःख के कोरे
पन्नों पर
सावन रीत गया
द्वार देहरी
सुबह साँझ सब
लगते हैं रूठे
दिन का
थोड़ा दर्द समझती
ऐसी रात नहीं

शून्य क्षितिज के
अर्थ लगाते
मौसम गुजर गए
बूँदों की
परिभाषा गढ़ते
बादल बिखर गए
रेत भरे
आँचल में अपने
सावन की बेटी
सूखे खेतों से कहती है
अब खैरात नहीं

दीवारों के
कान हो गए
अवचेतन-बहरे
बात करें
किससे हम मिलकर
दर्द हुए गहरे
चीख-चीख कर
मरी पिपासा
भूख चली पीहर
प्रत्याशा हरियर होने की
पर, ज़ज़्बात नहीं