भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भूमण्डलीकरण / अनूप सेठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप सेठी }} <poem> अंतरिक्ष से घूर रहे हैं उपग्रह अद...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अनूप सेठी
 
|रचनाकार=अनूप सेठी
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
अंतरिक्ष से घूर रहे हैं उपग्रह
 
अंतरिक्ष से घूर रहे हैं उपग्रह

22:19, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

अंतरिक्ष से घूर रहे हैं उपग्रह
अदृश्य किरणें गोद रही हैं धरती का माथा
झुरझुरी से अपने में सिकुड़ रही है
धरती की काया
घूम रही है गोल गोल बहुत तेज

कुछ लोग टहलने निकल पड़े हैं
आकाशगंगा की अबूझ रोशनी में चमकते
सिर के बालों में अंगुलियां फिरा रहे हैं हौले हौले

कुछ लोग थरथराते हुए भटक रहे हैं
खेतों में कोई नहीं है
दीवारों छतों के अंदर कोई नहीं है

इंसान पशु पक्षी
हवा पानी हरियाली को
सूखने डाल दिया गया है
खाल खींच कर

मैदान पहाड़ गङ्ढे
तमाम चमारवाड़ा बने पड़े हैं

फिर भी सुकून से चल रहा है
दुनिया का कारोबार

एक बच्चा बार बार
धरती को भींचने की कोशिश कर रहा है
उसे पेशाब लगा है
निकल नहीं रहा

एक बूढ़े का कँठ सूख रहा है
कांटे चुभ रहे हैं
पृथ्वी की फिरकी बार बार फैंकती है उसे
खारे सागर के किनारे

अँतरिक्ष के टहलुए
अँगुलियां चटकाते हैं
अच्छी है दृश्य की शुरुआत।
                       (1993)