भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भौंरा / राहुल शिवाय

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:00, 18 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल शिवाय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुनगुन करता रहता भौंरा
कलियों-फूलों पर मँडराता
फूलों का रस पीने को यह
उपवन-उपवन दौड़ लगाता

कितना काला इसका तन है
फिर भी फूलों को यह भाता
फूलों से मकरंद चूसता
और सभी पर नेह लुटाता

करता है जो प्रेमिल गुंजन
वह ही सबका सगा बनाता
आपस में मिलकर रहने की
सीख हमें भौरा सिखलाता