भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंगलकामना / रामगोपाल 'रुद्र'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 4 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामगोपाल 'रुद्र' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह नया वर्ष मंगलमय हो।

कण-कण में हो छवि का प्रकाश,
मन-मन में शुचि आनन्द-वास,
तन-तन में नूतन स्फूर्ति-तेज,
हो अधर-अधर पर सुमनहास,
क्षण-क्षण जन क नि: संशय हो।

थल-थल में फैले प्रीति-रीति,
दल-दल में निर्मल धर्म-नीति,
गल गल जाए छल-पाप-ताप
पल-पल सुन्दर-शिव-सत्प्रतीति,
तल-तल भूतल पर चिन्मय हो।

कट जाय क्लेश की कठिन रात,
पट जाय द्वेष का दीर्घ खात,
हट जाय अखिल भ्रम-तम-तमिस्र,
घट-घट में हो मंगल-प्रभात,
हिल-हिल खिल-खिल जग निर्भय हो।