भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मंज़िलें दूर हैं पैर मजबूर हैं / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' | |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=क़दम मिलाके चलो / कांतिमोहन 'सोज़' |
}} | }} | ||
{{KKCatGeet}} | {{KKCatGeet}} |
00:36, 18 नवम्बर 2014 के समय का अवतरण
मंज़िलें दूर हैं पैर मजबूर हैं
साँस उखड़ी हुई दिल में नासूर हैं
फिर भी ज़िन्दा हैं हम उस जहाँ के लिए
उस घड़ी के लिए उस समाँ के लिए ।
कोई भूखा न हो कोई नंगा न हो
बे-दवा बे-कफ़न कोई मरता न हो
बाज़ कोई न हो फ़ाख़्ता के लिए
हम हैं गर्मे -सफ़र उस जहाँ के लिए ।
खून-सा लाल है उसका इक़बाल है
आज तलवार है कल वही ढाल है
सर कटा देंगे हम उस निशाँ के लिए
तायरे-अम्न के आशियाँ के लिए ।
बढ़ रहे क़ाफिले घट रहे फ़ासले
दिल को छोटा न कर हाथ में हाथ ले
ख़ार झेलें नए गुलसिताँ के लिए
अपने ख़्वाबों के हिंदोस्ताँ के लिए ।।
रचनाकाल : अक्तूबर 1979