भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंथन / प्रताप नारायण सिंह

Kavita Kosh से
Pratap Narayan Singh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:51, 30 मार्च 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप नारायण सिंह |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिलोड़ लेने दो समय को
हमारा जीवन-घट;
अलग हो जाने दो
एक एक अवयव।
भँवर की तरंगों पर झूलता हुआ
जो श्रृंग तक पहुँचेगा,
मंथन रुकने पर
वही हमारे द्रव्य की पहचान बनेगा।