भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मजबूत रखने की हिदायत / कुँअर रवीन्द्र

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:33, 22 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर रवीन्द्र |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गूँथी हुई मिट्टी को
ईंट के साँचे में डाल कर
पथेर थपथपाता है
 
वह सिर्फ़ थपथपाहट नहीं होती
उस ईंट को
मंदिर. मस्ज़िद
घर या मकान
रहे जहाँ भी
उसकी नींव को
मजबूत रखने की हिदायत होती है