भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मतवाला ऊंट / शिवराज भारतीय

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 6 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवराज भारतीय |संग्रह=रंग लुटाती वर्षा आई / शिवर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अजब अनोखा बड़ा निराला
मरूधर का मतवाला ऊंट,
रेगिस्तानी जहाज का नाम से
जाना जाता यह रंगरूट।

छोटे कान पूंछ भी छोटी
लम्बी गर्दन कूबड़ मोटी
टीबों पर यह दौड़ा जाए
लम्बी टाँगें खूब भगाए।

बिन खाए पीए रह जाता
धोरों की यह सैर कराता,
नंगे पैरों फिरता रहता
इसे न अच्छे लगते बूट
मररूधर का मतवाला ऊँट।